कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- शौर्य भूमि सोनाखान

कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- शौर्य भूमि सोनाखान

             शौर्य भूमि सोनाखान
शौर्य भूमि,स्वर्ण भूमि है सोनाखान।
जहाँ जन्में शहीद वीरनारायण महान।
सोनाखान के वीर नारायण ने,
स्वतंत्रता के लिए दी अपनी जान।
छत्तीसगढ़ के लिए दिया बलिदान।
जिन्हें कहते हम शहीद वीर महान।
10 दिसम्बर सन् 1857 को,
शहीद हुए वीर नारायण सिंह।
मनाते आ रहे पुण्य दिवस शहादत।
वीर महान के याद में अश्रु बहाते हर इंसान,
आज गुंजेगा सोनाखान में,
वीर नारायण सिंह का नाम।
गुणगान करें प्रथम स्वतंत्रता सेनानी का ।
आओ मिलकर सम्मान करें वीर महान का।

*परमानंद निषाद"प्रिय"*
ग्राम- निठोरा,पो.- थरगाँव
तह.- कसडोल,जिला- बलौदा बाजार(छ.ग.)
ईमेल- Sachinnishad343@gmail.com
मो.- 7974389033

0 Response to "कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- शौर्य भूमि सोनाखान "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article