कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- संकट मोचन वीर हनुमान
संकट मोचन वीर हनुमान
जन्म दिन का शुभ अवसर आया,
सभी भक्तों के मन में उमंग छाया।
अंजनी के गर्भ से जन्म लिए,
केशरी नंदन आप कहलाए।
महादेव के अवतार हो प्रभु,
सेवा राम की करने आये।
दीन दुखियों के दुःख हर्ता,
पापियों के विनाश कर्ता।
सीता माता की खोज में,
समुद्र लाँघ लंका तक गये।
माता सीता को जब दिये मुद्रिका,
नयन माता के अश्रुओं से भर आये,
लक्ष्मण को लगा शक्तिबाण,
राम की आज्ञा पाकर,
हिमालय से संजीवनी लाए।
चतुराई और बुद्धि से,
राम दास कहलाए।
सीता राम का मिलन कराए।
राम का प्रिय भक्त कहाए।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम- निठोरा,पो.- थरगाँव
तह.- कसडोल,जिला- बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- Sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- संकट मोचन वीर हनुमान"
एक टिप्पणी भेजें