क्रमाॅंक:- 183, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- जीवन गाथा
जीवन गाथा
//१//
जीवन गाथा गा रहा, सुनै उसे ना कोय।
मुश्किल में धीरज रखें, सफल वही तो होय।।
==========================
//२//
सब सुख जीवन में करैं, मन करुणा हो जाय।
दूर समस्या सब रहे, जीवन उमंग पाय।।
==========================
//३//
जंगल में घुमता रहा, चैन गँवाया रोय।
मिले कहीं भी तो नहीं, जीवन दुखमय होय।।
==========================
//४//
बरसे मेघा प्रेम का, जीवन खुशियाॅं आय।
हृदय भीगता प्रेम से, हरपल मन बवराय।।
==========================
//५//
हरपल रहा निहारता,राह देखती नैन।
मन भी ब्याकुल है यहाँ, तेरे बिन बेचैन।।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
8435298085
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 183, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- जीवन गाथा"
एक टिप्पणी भेजें