क्रमाॅंक:- 234, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- प्यार का इजहार

क्रमाॅंक:- 234, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- प्यार का इजहार

गुलाब  का  फूल  देकर;
प्यार का मैं इजहार करूँ।
पवित्र पावन प्रेम शब्द को;
बोलकर तुमसे प्यार करूँ।।

प्रेम की अनंत गहराई है;
प्रेम में ही डूब जाना है।
आँखों से आँखें मिलाकर;
प्यार तुमसे कर जाना है।।

जब से तुमसे प्यार हुआ है:
दुनिया के नजर में चुभने लगे।
जब से तेरा साथ मिला है;
प्रेम के रंग में रंगने  लगे।।

प्रेम  तुमसे  ही  करता  हूँ;
और तेरे लिए ही जीता हूँ।
कसमें खाएँ जीने-मरने का;
प्यार के नाम पैगाम लिखता हूँ।।

कच्ची उम्र जब पार किये;
समझे एक-दूसरे की बात।
हमने अपने प्यार में आज;
बंधे प्रेम विवाह फेरे सात।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

0 Response to "क्रमाॅंक:- 234, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- प्यार का इजहार "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article