क्रमाॅंक:- 239, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- गुरु है महान
सदा करें गुरु वंदना; हो कर्मों का ज्ञान।
नित्य ध्यान से कीजिए; सदा मिले वरदान।1।
नहीं मिले बाजार में; संस्कारों का ज्ञान।
मधुरम वाणी बोलिए; मिले सदा सम्मान।2।
प्रेम सदा सबके लिए; मन में रखना भाव।
सत्य ज्ञान की साधना; ना हो कभी अभाव।3।
सदा करें गुरु वंदना; करते बारंबार।
नेक कर्म सद्भावना; जीवन का उद्धार।4।
नित्य करें हम वंदना; सदा मिले वरदान।
नेक कर्म हरदम करें; बने सदैव महान।5।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 239, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- गुरु है महान"
एक टिप्पणी भेजें