क्रमाॅंक:- 242, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- मनका
सुंदर मनका पीर है; फेरूँ सुबह व् शाम।
जिसके आशीर्वाद से; सफल होत हर काम।1।
दीपक जलते प्रेम का; पहने मोती हार।
हाथ लिए मनका सखे; देकर सबको प्यार।2।
सदा वास मन में करें; कर सुंदर श्रृंगार।
जिसके आगे नत सभी, जग के पालनहार।3।
श्रद्धा से मनका धरूँ; लेके रब का नाम।
शीश झुकाऊँ गुरु चरण, नित्य सुबह औ शाम।4।
मनका फेरूँ प्रेम का; बिखरे चारों ओर।
कभी नहीं संसार में; हो घमंड का शोर।5।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 242, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- मनका"
एक टिप्पणी भेजें