क्रमाॅंक:- 256, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- गर्व हिन्दुस्तान पे
हिंद हमारा देश है; रखते सुंदर भाव।
महिमा भारत मात के; मन में नाहिं अभाव।1।
गर्व हमें हिंद देश पे; भारत बड़ा महान।
शहीद वीर जवान से; जग में हैं पहचान।2।
हिंदू, मुस्लिम,सिख, ईसाई; सभी धर्मों में एक।
भारत वीर जवान से; काँपें दुश्मन अनेक।3।
गर्व हमें हिंद देश पे; चलना सच्ची राह।
हिंद देश के नाम से; जगता मन में चाह।4।
सूरज के प्रकाश से,तम का होता नाश।
महिमा भारत मात का,धरती से आकाश।5।
हिंद देश के वासियों; मिलके रहना एक।
भारत के संतान है; वेशभूषा अनेक।6।
मानवता के राह में,चलना हमको आज।
द्वेश,घमंड को त्याग दो; गर्व रखे सभी लाज।7।
सबके जान बचात है; भारत वीर जवान।
तपती चाहे धूप हो; रक्षा करें जवान।8।
गर्व है हिन्दुस्तान पे; तिरंगा ऐ पहचान।
मात भारती पूत को; मिलता है सम्मान।9।
निषाद बोलता गर्व से; हिंद पे करें वास।
गूँज उठा हिंद देश का; मन में रखो विश्वास।10।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 256, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- गर्व हिन्दुस्तान पे"
एक टिप्पणी भेजें