क्रमाॅंक:- 285, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- सुभाष चन्द्र बोस
अमर शहीदों भाट का; करते हम गुणगान।
माँ भारती सपूत का; करते हैं सम्मान।1।
जब आजादी आई तो; लोग यादें भुलाई।
गाथाएँ सर्द खून की; फिर आजादी पाई।2।
बूँद गिरे जहाँ रक्त का; सदा तीर्थ कहलाय।
भूमि के रक्तबीज से; जन्में वीर बतलाय।3।
थाम तिरंगा हाथ में; सुन सुभाष के बोल।
जीवन जिया सम्मान से; भले कभी ना डोल।4।
तुम मुझे वहीं खून दो; बन आजादी शान।
माँ भारती सपूत का; करते हैं सम्मान।5।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 285, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- सुभाष चन्द्र बोस"
एक टिप्पणी भेजें