क्रमाॅंक:- 339, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- होली के रंग राधाकृष्ण के संग
मुरली राधा गोपियाँ; होली धूम मचाय।
ब्रिज के राजा ग्वाल को; राधा रंग लगाय।1।
सुंदर फागुन मास में; गिरधर खेले फाग।
गाये राधा गोपियाँ; मुरलीधर के राग।2।
मुरली दौड़ लगात है; रंगने को गुलाल।
सुंदर गोरी गाल पे ; रंग लगाये ग्वाल।3।
ब्रिज के सारे गोपियाँ; खेले रंग गुलाल।
चढ़ते रंग गुलाल के; कृष्ण के रंग लाल।4।
ब्रिज के राजा रंग में; राधा भीगे अंग।
मिलके राधा गोपियाँ; कृष्ण लगाये रंग।5।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 339, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- होली के रंग राधाकृष्ण के संग"
एक टिप्पणी भेजें