क्रमाॅंक:- 349, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
नारी जग की मान है; नारी से संसार।
नारी शांत स्वभाव की; नारी करती प्यार।1।
नारी ममता रूप है; मन के प्रेमिल भाव।
नारी देवी रूप है; सुंदर सदा स्वभाव।2।
नारी घर परिवार में; सबका रखती ध्यान।
नारी रूप अनेक हैं; उससे है पहचान।3।
बेटी जब बहु होय तो; हरपल करती काम।
नारी के संस्कार से; रोशन होता नाम।4।
सदा देत संस्कार है; अरु देती है ज्ञान।
बेटी घर परिवार की; बनती हैं पहचान।5।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 349, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस "
एक टिप्पणी भेजें