क्रमाॅंक:- 366, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- आदि शक्ति माता भवानी
भक्तों की पुकार से; माता आये द्वार।
पावन चैत्र मास मे़; सजे माता दरबार।।1।।
माता के उपकार से; खुशियाँ मिले हजार
माँ दुर्गा भक्तों पे; करती कृपा अपार।।2।।
भक्तों पे संकट आए तो; दुख करते हैं दूर।
माँ का सुंदर रूप तो; अद्भुत लगते नूर।।3।।
रखे माता हाथ को; भक्तों के शीश।
भक्तों को सदा ही; देती है आशीष।।4।।
'प्रिय' सदा हाथ जोड़ के; करते माँ का ध्यान।
मन में नहीं भक्तों के; रहा कोई म्लान।।5।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 366, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- आदि शक्ति माता भवानी "
एक टिप्पणी भेजें