क्रमाॅंक:- 369, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- मधुर बेला
मानव तू संस्कार से; कर रिश्ता निर्माण।
सुंदर मीठे बोल से; कर मानव कल्याण।1।
जीवन तो अनमोल है; करो सदा ही प्यार।
सूखे पत्ते बेल को; जल से तू संवार।2।
पावन रिश्ता मोल का; सदा समझ इंसान।
ना समझी के आड़ में; भूल गये पहचान।3।
मन के द्वेष भाव को; प्यार से करो पार।
मन में प्रेमिल भाव हो; जीवन होता सार।4।
आए रिश्ता तान तो; सदा प्रेम से साज।
हरपल रिश्तों नाज हो; मधुर बेला आज।5।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 369, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- मधुर बेला "
एक टिप्पणी भेजें