क्रमाॅंक:- 371, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- श्रीराम आपकी कृपा से
सदा नाम जपते रहो; लेकर के श्रीराम।
सारे इस संसार का; सुखमय होता काम।1।
धर्म परायण राम के; रहता मन निष्पाप।
नेक कर्म के राह में; करो ज्ञान का माप।2।
राम नाम के आस में; शबरी देखें राह।
बेर खिलाने राम को; शबरी की थी चाह।3।
दशरथ नंदन राम में; मानव रख विश्वास।
सारे करतल सिद्ध हो; रखो राम में आस।4।
जग के पालनहार है; हम सबके भगवान।
हे प्रभुवर श्रीराम तू; करना काम सुजान।5।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 371, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- श्रीराम आपकी कृपा से"
एक टिप्पणी भेजें