क्रमाॅंक:- 376, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- यार की बेवफाई
उम्र भर तुमने मुझे, सहारा सदा दिया।
तेरी बेवफाई ने मुझे, नकारा बना दिया ।।
क्या तुझे अब दोष दूँ, मुझे किनारा लिया।
करके मुझसे बेवफा, मुझे ही गम दिया।।
मुझे मिला दर्द ही सही, क्या करूँ मै यार।
मुझे बर्बाद कर दिया, लेकर मेरा प्यार।।
करते आ रहा तुझे, बचपन से मैं प्यार।
एक झलक बस पा लिया, यही मेरा संसार।।
सच्चे मन से तो किया, सिर्फ तुझे ही प्यार।
दिल में खंजर मार के, मुझे किया बेकार।।
दो जिस्म एक जान थे, कहाँ किया ओ नाम।
सबके सामने छोड के, मुझे किया बदनाम।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 376, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- यार की बेवफाई "
एक टिप्पणी भेजें