क्रमाॅंक:- 378, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- हनुमान जन्मोत्सव
जन्म दिवस शुभ कामना; महावीर हनुमान।
हनुमत के वरदान से; मुझे मिला है ज्ञान।1।
संकट मोचन नाम है; महावीर हनुमान।
संकट के हर राह में; हनुमत है भगवान।2।
नाम वीर हनुमान से; सुंदर करिए काज।
पूत अंजनी लाल तो; बचाय सबके लाज।3।
हनुमत करता काज है; मन में रखके धीर।
नाम जपो हनुमान का; हरते सारे पीर।4।
विनती करे निषाद जी; आओ मेरे द्वार।
महावीर हनुमान ने; सदा किया उपकार।5।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 378, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- हनुमान जन्मोत्सव "
एक टिप्पणी भेजें