क्रमाॅंक:- 399, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- संवेदना
मन में हैं संवेदना; दुख से परिजन हीन।
नक्सलियों के वार से; ग्यारह जवान लीन।।1।।
हिंद देश में बढ़ रहा; आतंकी पुरजोर।
फैल रहा आतंक तो; जग के चारों ओर।।2।।
जगत घिरा आतंक से; हमला के दौरान।
वतन खातिर बहा दिये; खून देख हैरान।।3।।
धर्म कर्म के राह में; पल-पल चले अधीर।
सीमा में तैनात हैं; हरने वाले पीर।।4।।
भारत माँ के लाल को; आओ करें सलाम।
शहीद हुए जवान को; प्रिय करता प्रणाम।।5।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 399, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- संवेदना "
एक टिप्पणी भेजें