क्रमाॅंक:- 471, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- सफलता की ऊंची उड़ान
मन में प्रिय सपना लिए, मंजिल पाना ठान।
सुंदर निर्मल भाव से, ऊंची भरो उड़ान।।1।।
पढ़-लिखकर संसार में, बनो नहीं लाचार।
इस कांटों के राह में, कभी न मानो हार।।2।।
असफलता के छाँव में, क्यों हो तुम मजबूर।
मंजिल पाने के लिए, करना तू मजदूर।।3।।
उड़ान भरने के लिए, मन में रखना ठान।
मिले सफलता राह में, जग में हो पहचान।।4।।
मानव इस संसार में, सुंदर रखना पाँव।
हर कष्टों को दूर कर, जग में मिलता ठाँव।।5।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 471, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- सफलता की ऊंची उड़ान"
एक टिप्पणी भेजें