क्रमाॅंक:- 507, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- आजादी के नायक
माँ भारती के वीर सपूत किये जान बलिदान।
अंग्रेजों के सहकर मार जले दीप समान।।
मंगल पांडे,भगत सिंह वतन खातिर दिए जान।
अंग्रेजों के सामने आजाद, राजगुरु हुए कुर्बान।।
आजादी के नायक पर हमें है अभिमान।
शहीदों के कुर्बानी से सुंदर हिन्दुस्तान।।
गाथा गाये ये जगत देख शौर्य आजाद।
मिला आजादी वीरों से हिंद हुआ आबाद।।
भगत, राजगुरु, मंगल पर दुश्मन किये वार।
दुश्मन थर-थर कांप उठा देख आजाद प्रहार।।
माँ भारती के वीर है दुश्मनों का काल।
देकर मूछ पर ताव से तू आजाद विकराल।।
आजादी के नायक को देश नहीं भुल पायेगें।
वतन खातिर हिन्दुस्तानी कुर्बान हो जायेंगे।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 507, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- आजादी के नायक "
एक टिप्पणी भेजें