गणेश चतुर्थी के सुअवसर पर कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- आ गया विघ्नहर्ता

गणेश चतुर्थी के सुअवसर पर कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- आ गया विघ्नहर्ता

                आ गया विघ्नहर्ता
आ गया गणपति विघ्नहर्ता।
सबके है गणनाथ सुखकर्ता।
तुम हो मंगलमूर्ति,गजानन।
मूषक के तुम करते सवारी।
तुम हो गौरी पुत्र गणेश।
प्यार से लम्बोदर कहलाते।
मूषक के तुम करते सवारी।
जन-जन है तुम्हारे पुजारी। 
आपकी पूजा जग में।
सबसे पहले होता है।
लेकर आपका नाम।
शुरू करें सब  काम।
गणपति है एकदंत।
मोदक जिसको प्रिय है।
टूटे न माता का आज्ञा।
क्यों न शिश कट जाय।
माता-पिता के चरणों में।
 बसा हुआ है चारों धाम।
गणपति बप्पा मोरया से।
आज गुंज उठा आसमान।
डर हमें किस बात का।
जब गणपति साथ हो।
गणपति आपके घर में आएं।
आप खुशहाली से नहाएं।
आजा आजा गणपति राजा।
 भक्तन तुम्हें पुकारता ।
आने को तेरे नित प्रिय निहारता।
आ गया गणपति विघ्नहर्ता।
सबके है गणनाथ सुखकर्ता।

परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम- निठोरा,पो.- थरगाँव
तह.- कसडोल,जिला- बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- Sachinnishad343@gmail.com

0 Response to "गणेश चतुर्थी के सुअवसर पर कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- आ गया विघ्नहर्ता "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article