विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष कविता- आ गये शिल्पकार विश्वकर्मा बाबा
आ गये शिल्पकार विश्वकर्मा बाबा
आओ पूजा करें हम विश्वकर्मा बाबा की,
हम पर सदा आशीर्वाद बना रहे बाबा की।
सृष्टि के रचयिता को हम करते हैं आज याद,
विश्वकर्मा बाबा को करते हैं हम फरियाद।1।
सृष्टि के कर्ता-धर्ता हो बाबा कर्मा,
हे प्रभु विश्वकर्मा,हे प्रभु विश्वकर्मा।
करूणा स्वर में तुम्हें पुकारते,
श्रद्धा का फल हम तुम्हें मांगते।2।
बाबा आपने सत्ययुग में स्वर्ग बसाया,
त्रेतायुग में सोने का श्री लंका बनाया।
द्वापरयुग में द्वारकाधीश की नगरी सजाया।
कलयुग में मशीन बनाने में सहयोग किया।3।
सभी लोग पूजते अपना औजार,
शिल्पकार विश्वकर्मा का करते जयकार।
आप और आपके पूरे परिवार को
विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।4।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम- निठोरा,पो.- थरगाँव
तह.- कसडोल,जिला- बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- Sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष कविता- आ गये शिल्पकार विश्वकर्मा बाबा"
एक टिप्पणी भेजें