करवा चौथ के सुअवसर पर कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- करवा चौथ और पिया की याद
करवा चौथ और पिया की याद
करवा चौथ के शुभ अवसर पर,
सजी हूँ मैं दुल्हन की तरह।
पिया के हाथों से पानी पीकर,
अपना उपवास मैं पूर्ण करूंँ।1।
मेरे हाथों में तेरा हाथ हो,
जीवन भर का साथ हो।
पिया को मन में बसाया,
करके मैं सोलह श्रृंगार।2।
आपका इंतजार है पिया,
जल्दी से आप आ जाओ।
आपके इंतजार में अब,
चाँद भी दिखने लगा है।3।
पिया की याद में आँखों से,
आँखों से अश्रु बहने लगा है।
पिया की याद में अब,
दिल धड़कने लगा है।4।
पिया तेरे बिना अब,
न कटे दिन और रात।
जल्दी से तुम आ जाओ,
मन घबराने लगा है।5।
मैने तुमसे प्यार किया,
दिल में बसाया तस्वीर।
आपके बिना जीना नही,
तेरे बिना साँस चले नही।6।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम- निठोरा,पो.- थरगाँव
तह.- कसडोल,जिला- बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- Sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "करवा चौथ के सुअवसर पर कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- करवा चौथ और पिया की याद"
एक टिप्पणी भेजें