कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- मातृभूमि

कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- मातृभूमि

                   मातृभूमि

जिस मातृभूमि पर हमने जन्म लिया है,
वो भारत देश हमारा है।
जो हमे देती प्रेरणा व सीख है,
वो हमे प्राणों से भी प्यारा है।1।

मातृभूमि की लाज के खातिर,
सर्वश अपना लुटाऊँगा।
इस माटी मे जन्म लिया है,
इसे स्वर्ग मै बनाऊँगा।2।

वो मातृभूमि की रक्षा करते है,
हम मातृभाषा का कर लेते है।
इस मातृभूमि का बेटा हूँ,
पर सोच हमारा संकीर्ण है।3।

मातृभूमि का मान लिए,
उग्र रूप को देखा है।
हर सेनानी इस जग में,
वीरभद्र को देखा है।4।

मातृभूमि की रक्षा करने मे चाहे,
जीवन मेरा सौ बार कुर्बान हो जाये।
नमन नमन करते है उनको,
जो मातृभूमि की रक्षा करते है।5।

जिस मातृभूमि पर हमने जन्म लिया है,
वो भारत देश हमारा है।
जो हमे देती प्रेरणा व सीख है,
वो हमे प्राणों से भी प्यारा है।6।

   परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम- निठोरा,पो.- थरगाँव
तह.- कसडोल,जिला- बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- Sachinnishad343@gmail.com

0 Response to "कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- मातृभूमि"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article