क्रमाॅंक:- 99 कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- शिक्षा का महत्व
शिक्षा का महत्व
शिक्षा का महत्व सब को,
माता-पिता समझाते है।
शिक्षित होना जरूरी है।
यह हमें बतलाते हैं।1।
शिक्षा मनुष्य के जीवन मे,
उजाला लेकर आता है।
बिना शिक्षा के किसी का भी,
उद्धार नही हो सकता है।2।
शिक्षित होकर आज के युवा,
बन रहे कलेक्टर , इंजीनियर।
पढ़ लिखकर अब हम भी,
माता-पिता का नाम रोशन करेंगे।3।
बिना गुरू के ज्ञान मिलता नही है।
गुरू से ही शिक्षा मिलता है।
गुरू ही अपने शिष्य को,
अच्छा राह दिखाता है।4।
शिक्षक के बिना ज्ञान नही है।
शिक्षक ज्ञान का पाठ पढ़ाता है।
ऊंची सोच और शिक्षा मानव को,
उनकी मंजिल तक ले जाता है।5।
आओ हम सब मिलकर अब,
सर्व शिक्षा अभियान चलाये।
अशिक्षित को शिक्षित बनाकर,
शिक्षा से देश का उद्धार।6।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम- निठोरा,पो.- थरगाँव
तह.- कसडोल,जिला- बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- Sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 99 कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- शिक्षा का महत्व"
एक टिप्पणी भेजें