क्रमाॅंक:- 100, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- अयोध्या और राम मंदिर
अयोध्या और राम मंदिर
हमारा सपना आज साकार हुआ।
अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन हुआ।
आज पूरा अयोध्या के हर गली,
चौराहा दीपक से जगमगाया हुआ।।
कसम है हमें श्री राम का,
मंदिर वहीं हम बनायेगें।
एक ही नारा एक ही नाम,
हिंदुस्तानी हम लगायेगें।।
जय श्रीराम जय श्रीराम।
आज है भूमि पूजन राम मंदिर का,
गूंज रहा है पूरे भारत में।
जय श्री राम का नारा।।
अयोध्या रंगी भगवा रंग में,
आज दीप जलेगा हर घरों में।
पिता का लाडला था श्री राम।
जन-जन के कण में बसा था श्री राम।।
मर्यादा पुरुषोत्तम था श्री राम।
संस्कारों का नाम था श्री राम।
हर हिन्दूओं को मिला बड़ा उपहार,
खुश हुआ सारा हिंदुस्तान।।
श्री राम अपने शांत स्वभाव से बना,
श्री राम मर्यादा,विशाल और महान।
जिसके नाम से जलता है दीपावली पर दीये।
भारत को वह पुरुषोत्तम श्रीराम मिला है।।
5 अगस्त 2020 स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
500 वर्षों की तपस्या संघर्ष का फल मिल जाएगा।
अयोध्या में राम भव्य मंदिर बनेगा,
हिंदुस्तान सनातनी कहलायेगा।।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम- निठोरा,पो.- थरगाँव
तह.- कसडोल,जिला- बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- Sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 100, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- अयोध्या और राम मंदिर"
एक टिप्पणी भेजें