क्रमाॅंक:- 101 कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- जन्मदिन मुबारक
जन्मदिन मुबारक
आज जन्मदिन है आपका,
हर पल खुशी मिले आपको।
साहित्य जीवन में आपका,
रोशन हो नाम आपका।।
सूरज सा हो आप रोशन,
आपका नाम जहाॅं में जगमगायेगा।
मंजिल और कामयाबी से,
आदर्श जीवन आपका सजेगा।।
दुनिया एक छोटा सा ख्वाब है,
जियो अपनी जिंदगी ऐसे।
जैसे खिल रहा गुलाब हो,
और दुखों की कोई गम न हो।।
जिंदगी की राह में काॅंटेंं मिलेंगे,
काॅंटें की डर से भूलना नहीं मुस्कुराना।
रहकर साथ आप काॅंटों के भी,
आप कभी नहीं घबराना।।
जिंदगी के हर ख्वाहिश पूरी हो आपके,
मिले खुशियाॅं इस जहाॅं का आपको,
आप मांगे आसमां का एक तारा,
खुदा दे दे सारा आसमां आपको,
रब लिख दे आपकी उम्र चाँद सितारों से,
हम मनायें जन्मदिन आपका फूल बहारों से।
ऐसी खूबसूरत दुनिया लेकर आओ आप,
सारी महफ़िल सज जाए हंसी नजारों से।।
यही दुआ करता हूॅं रब से,
आप की जिन्दगी में कोई गम न हो,
जन्मदिन पर मिले हजारों खुशियाॅंं
चाहे उनमें शामिल हम न हो ।।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम- निठोरा,पो.- थरगाँव
तह.- कसडोल,जिला- बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- Sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 101 कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- जन्मदिन मुबारक "
एक टिप्पणी भेजें