क्रमाॅंक:- 102, होली के रंगोत्सव पर कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- गुलाब के रंग दोस्तों के संग
गुलाब के रंग दोस्तों के संग
दोस्तों के साथ होली खेला कर तू,
साथ में रंगों का मस्ती किया कर तू।
मिले सभी दोस्तों का प्यार होली पर,
सभी दोस्तों के साथ होली खेला कर तू।1।
शिव के भांग होली में पीते जा तू।
सबको सतरंगी रंग जगाते जा तू।
सिर्फ होली में मौका आता है,
गम भूलाकर खुशी के गीत गाते जा तू।2।
इस होली पे याद न करना गम को,
सच्चे दिल से होली खेलते जा तू।
सभी को होली में मिठाई खिला,
सभी को प्रेम का रंग लगाते जा तू।3।
कहीं गम तो कहीं खुशी लाता,
हर गीले शिकवे भुलाया कर तू,
कभी भी ग़लत राहों में ना जाना,
होली में प्यार का रंग लगाया कर तू।4।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम- निठोरा,पो.- थरगाँव
तह.- कसडोल,जिला- बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- Sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 102, होली के रंगोत्सव पर कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- गुलाब के रंग दोस्तों के संग"
एक टिप्पणी भेजें