क्रमाॅंक:- 104, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- भारत का नवनिर्माण किया जाय
भारत का नवनिर्माण किया जाय
आज रब से विनती किया जाय,
हर घर में सुखदेव,भगतसिंह,राजगुरू का जन्म हो जाय।1।
मिट गये हिन्दुस्तान मिटाने वाले,
स्वर्ण अक्षरों में हिन्दुस्तान लिखा जाय।2।
शहीद सपूतों के कतरे-कतरे खून को,
हिन्दुस्तान में पहचान दिलाई जाय।3।
आजादी के इस सफर में,
वीर सपूतों का नाम लिया जाय।4।
यूॅं तो कई वीर खोए हैं हमने,
आज फिर सुखदेव,भगत, राजगुरू तैयार किया जाय।5।
आज हिन्दुस्तान में कितने वीर बचे हैं,
आओ मिलकर उसका जांच किया जाय।6।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
8435298085
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 104, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- भारत का नवनिर्माण किया जाय"
एक टिप्पणी भेजें