क्रमाॅंक:- 109, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- संस्कारों का देश हमारा
संस्कारों का देश हमारा
सुंदर प्यारा देश हमारा,
संस्कारों का देश कहलाया।
संस्कृति और भावनाओं से,
हिन्दुस्तान वह कहलाया।१।
संस्कारों का देश हमारा,
विश्व गुरू वो कहलाया।
संस्कृति,परम्पराओं से सजी,
सभी धर्मों को निभाया।२।
भारतीय संस्कृति और संस्कार,
बड़ों का सम्मान करना सिखाया।
संस्कार वो अमूल्य धन है,
जिसने हमको जीना सिखाया।३।
बंद करो अंधविश्वासों पर,
आज से विश्वास करना।
करना है विश्वास तो,
माता-पिता पर करना।४।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
8435298085
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 109, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- संस्कारों का देश हमारा"
एक टिप्पणी भेजें