क्रमाॅंक:- 111, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- जल की बर्बादी न करें
जल की बर्बादी न करें
जल संरक्षण हमें करना है,
देश को बर्बादी से बचाना है।
जल संरक्षण के लिए हमें,
पेड़ - पौधे हमें लगाना है।१।
जल अभाव के चलते आज,
नदी,नालें,तालाब सूख रहें।
भूख-प्यास के कारण आज,
जीव-जंतु,पशु-पक्षी मर रहें।२।
इंसान अपने ही धून में,
पेड़-पौधे काटे जा रहे।
न समझे जल की समस्या,
जल की बर्बादी कर रहे।३।
आओ सब मिलकर संकल्प लें,
जल बर्बादी को हम बचाएं।
जल संरक्षण अभियान चलाएं
जल की कमी से देश को बचाएं।४।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
8435298085
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 111, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- जल की बर्बादी न करें"
एक टिप्पणी भेजें