क्रमाॅंक:- 192, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष(दोहा छंद) रचना- मात-पिता की वंदना
मात-पिता का वंदना
मात-पिता की वंदना, करते बारम्बार।
हाथ जोड़ सिर को झुका, मिला यही संस्कार।१।
मातु-पितु रूप देव है, करते हैं कल्याण।
धरती का यह आन है, गीता दिये पुराण।२।
माता है ममतामयी, पितु है दयानिधान।
माता के वरदान से, मिलता विद्या दान।३।
माॅं ममता की खान है, धरती का भगवान।
मात-पिता से है मिला, खुशियों का वरदान।४।
मात-पिता की मान में, बनता सदा सुकाज।
चले कठिन खुद राह में, मेवा देते साज।५।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
8435298085
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 192, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष(दोहा छंद) रचना- मात-पिता की वंदना"
एक टिप्पणी भेजें