क्रमाॅंक:- 225, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
बेटी की मुस्कान से; सभी दर्द मिट जाय।
मात-पिता की शान है; बेटी सबको भाय।१।
बेटी मेरी जान है; बेटी से पहचान।
मेरा ऑंगन खिल उठा; बेटी है ईमान।२।
पायल की झनकार से; जाग उठा संसार।
सदा चमकता चेहरा; माँ का रूप निहार।३।
मेरे घर परिवार को; बेटी से है प्यार।
मात-पिता का गर्व है; बेटी सदा दुलार।४।
प्रिये प्रेम बरसात है; गीत धन्य तू जान।
प्रभु के आशीर्वाद से; बेटी लक्ष्मी मान।५।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 225, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस"
एक टिप्पणी भेजें