क्रमाॅंक:- 270, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- हे राम भक्त हनुमान
अंजनी पुत्र हनुमान; सुनो हमारी बात।
सदा लक्ष्य हमको मिला; दिये वरदान सात।1।
राम नाम जप से सदा; दु:ख होता है दूर।
राम नाम के जाप से; मारे सारे शूर।2।
सदा करूँ मैं वंदना; होत सदा स्वीकार।
ईश्वर का वरदान है; खुशियाँ मिले हजार।3।
शरण में प्रिय आपका,वंदन करता रोज।
सेवक हैं श्रीराम के; हृदय बसहु सरोज।4।
हे बजरंगी दुख हरो; मंगल करिए काज।
अंजनी पुत्र हनुमान; रखना सबके लाज।5।
राम भक्ति है साथ में; करते पवन सवार।
रुद्र रूप अवतार से; जगमग है संसार।6।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 270, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- हे राम भक्त हनुमान"
एक टिप्पणी भेजें