क्रमाॅंक:- 291, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- वादा है तुमसे
तुम उदास क्यों? हो मेरे यार।
कुछ भी तो बताओ मेरे प्यार।
तुम मुस्कुराने की वजह तो बताओ,
वादा करता हूँ सदा करूँगा तुमसे प्यार।।
कसम है मेरे प्यार की तेरे लिए।
सांसें चल रहा है बस तेरे लिए।
कसम है तुझे मेरे प्यार की,
जनम पे जनम लूँगा तेरे प्यार के लिए।।
मैं करता हूँ मुझसे सच्चा प्यार।
सदा ही तेरा साथ निभाऊँगा।
वादा किया जिंदगी भर साथ निभाने का,
मैं हर संकट से तुझे बचाऊँगा।।
खिलता हुआ फूल गुलाब के जैसा,
हरपल रहे तेरे चेहरे पर मुस्कान।
तू एक दिन मेरी सजनी बनकर,
मेरे जीवन की तुम बनेगी पहचान।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 291, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- वादा है तुमसे"
एक टिप्पणी भेजें