क्रमाॅंक:- 292, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- गर कोरोना भगाना है
आया है दुनिया में बीमारी।
जिसका नाम है कोरोना।।
इस बीमारी से कभी ना डरना।
हम सब मिलके इसे है भगाना।।
सब को घर में रहना है।
गर कोरोना को भगाना है।।
दोस्ती, यारी में हाथ ना मिलाना।
सुरक्षा खातिर हमेशा मॉस्क लगाना।।
लड़ रहे सभी कोरोना योद्धाओं का,
हम सब मिलकर सम्मान करें।।
है़डवॉश से हाथ धोना है।
बीमारी को दूर भगाना है।।
खाँसी, जुकाम, बुखार, आते तो,
डॉक्टर से संपर्क करना है।।
दो मीटर की दूरी से बात करना है।
एकता दिखाकर कोरोना भगाना है।।
ऐसी विपत की घड़ी आई है।।
संसार कोरोना से घबराई है।।
इस बीमारी से कभी ना डरना।
विश्व को कोरोना मुक्त बनाना।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 292, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- गर कोरोना भगाना है"
एक टिप्पणी भेजें