क्रमाॅंक:- 298, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- नये साल का स्वागत
दुखों से भरा साल रहा 2022।
खुशियाँ लेकर आयेगा 2023।।
बाय-बाय करें पुराने साल को,
आओ स्वागत करें नये साल को।।
2022 खुशियाँ लेकर आये।
गर कोरोना को जड़ से भगाये।।
2022 बीत तो जायेगा।
अपनी काली यादें छोड़ जायेगा।।
काली यादें को हम भूलाये।
नया साल मिलकर मनाये।।
पुराना साल हो रहा हम से दूर।
यही तो है कुदरत का दस्तूर।।
आओ मिलकर मनाये त्योहार।
सारी खुशियाँ को हम करें मंजूर।।
आओ बुरी यादें को भूलाएं।
नए साल के यादें को गले लगाएं।।
भगवान से करूँ मैं यही दुआ।
नया साल में माँगूं सलामत की दुआ।।
नया साल में करो सभी से प्यार।
यही है हमारा हिंद देश का संस्कार।।
हर गम की परछाई को भूलाकर,
आओ मनाये नया साल का त्योहार।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 298, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष रचना- नये साल का स्वागत "
एक टिप्पणी भेजें