क्रमाॅंक:- 335, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- एक सोच बदलाव की
एक सोच बदलाव का; करना है संकल्प।
मानव कर बदलाव तू; चुन ले एक विकल्प।1।
करते हैं संकल्प जो; होता है बदलाव।
पीछे हट बदलाव से; मिलता मात्र अभाव।2।
आदत में बदलाव कर; जीवन को संवार।
शिक्षित होकर मत बनो; सखा कभी गंवार।3।
शुरू करो बदलाव की; भारत के इंसान।
नई सोच बदलाव से; भारत बने महान।4।
नई सोच बदलाव से; बनता भारत श्रेष्ठ।
जीवन में बदलाव से; हिंद देश है जेष्ठ।5।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 335, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- एक सोच बदलाव की"
एक टिप्पणी भेजें