क्रमाॅंक:- 334, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- लक्ष्य पाने की भूख
मंजिल पाने के लिए; मन में रखना आस।
पाना है मंजिल हमें; ऐसा रख विश्वास।1।
लक्ष्य ज्वलित रखना सदा; रहे सफलता भूख।
हासिल मंजिल होय जब; मिट जाता हर दु:ख।2।
मन में प्रेमिल भावना; मंजिल मिलता रोज।
कठिन राह से जो डरे; सदा सफलता खोज।3।
ज्वाला उर में नित जले; पाने को तू राह।
कठिनाई की राह में; मिलता है हर चाह।4।
नित प्रयास करते रहो;कहता 'निषाद' आज।
मंजिल मिलती धैर्य से; सुखमय जीवन साज।5।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 334, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- लक्ष्य पाने की भूख"
एक टिप्पणी भेजें