क्रमाॅंक:- 343, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- होली के रंग
आया फागुन मास है; होली खेलो संग।
लेकर राधा गोपियाँ; खेलें गुलाल रंग।1।
होली के त्योहार को; मिलके सभी मनाय।
सारे रंग गुलाल को; मिलके सभी लगाय।2।
एक बरस में आत है; होली का त्योहार।
सुंदर फागुन मास में; फैलाओ तुम प्यार।3।
फागुन गीत गाते चलो; ले कान्हा का नाम।
मिलके राधा गोपियाँ; होली खेले श्याम।4।
होली रंग गुलाल का; टीका माथ लगाय।
देखो फागुन मास में; खुद को लोग सजाय।5।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 343, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- होली के रंग"
एक टिप्पणी भेजें