क्रमाॅंक:- 359, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- युवा रचो इतिहास

क्रमाॅंक:- 359, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- युवा रचो इतिहास

नेक कर्म के राह में; मंजिल मिलता धीर।
युवा सदा आगे बढ़ो; मिले राह में पीर।1।

युवा का बढ़ रहा चमक; देख राह की मोड़।
सत्संग कर युवा सदा; मिले राह का होड़।2।

युवा नहीं नादान है; करता सदा विचार।
नेक कर्म के चाह से; युवा बदल तकदीर।3।

युवा भविष्य देश का; रहो सदा ही होश‌।
धैर्य रखो मन में सदा; मन में रखना जोश।4।

हिंद देश की शान है; युवा पीढ़ी आज।
हिंद से भ्रष्टाचार को; खत्म करो रहे नाज।5।

सभी युवाएं  आज के; होते है दमदार।
नेक कर्म के राह में; करो नहीं तकरार।6।

हिंद के युवा शान से; करो प्यार परिवार।
पढ़-लिखकर आगे बढ़ो; करना अज्ञान दूर।7।

युवा रहना होश में; करना सही काम।
युवा लिखो इतिहास मे; सुंदर अपना नाम।8।

सुंदर वाणी बोलके; मन में करता राज।
सभी युवाएं आज के; मात-पिता के नाज।9।

युवा कलम की धार से; नैया करते पार।
शिक्षित होना आज तो; सदा युवा का सार।10।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

0 Response to "क्रमाॅंक:- 359, कसडोल, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- युवा रचो इतिहास "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article