क्रमाॅंक:- 415, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- घर से निकलें मतदान करें
वोट बड़ा है कीमती; जनता कर मतदान।
पैसा देख लालच में; खोना नहिं ईमान।।1।।
सोच विचार करो सभी; तब करना मतदान।
जनता से सरकार है; सही लगाव निशान।।2।।
जनता के सरकार तू; अच्छे करना काम।
जनता के विश्वास से; सदा कमाओ नाम।।3।।
घरों-घर हाथ जोड़कर; नेता मांगें वोट।
नेता जीत चुनाव में; सबको देता चोट।।4।।
बनता जब सरकार तो; करने लगता राज।
भूल गये सरकार तू; जनता मांगे ताज।।5।।
वोट कीमती जान लो; एक वोट से हार।
एक वोट से जीत हो; बनता है सरकार।।6।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 415, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- घर से निकलें मतदान करें "
एक टिप्पणी भेजें