क्रमाॅंक:- 429, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- गुरू शिष्य का संबंध
गुरू शिष्य के साथ में; सुंदर इनका संग।
गुरू ज्ञान भंडार है; देते विद्या रंग।।1।।
गुरू के दिये ज्ञान से; मिले शिष्य को राह।
सुंदर ये संबंध है; मन में विद्या चाह।।2।।
मन में दिखता भावना; गुरू- शिष्य में प्यार।
बहती धारा प्रेम का; सुंदर ये संसार।।3।।
दोहा,रोला,सोरठा; सुंदर सभी विधान।
पढ़ा-लिखा के शिष्य को; बना रहे विद्वान।।4।।
गुरू-शिष्य के साथ में; सुंदर है संबंध।
प्रिये मनन को साज के; सुंदर लिखो निबंध।।5।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 429, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- गुरू शिष्य का संबंध "
एक टिप्पणी भेजें