क्रमाॅंक:- 431, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- संसार मिथ्या है या नहीं?
इस सारे संसार में; मानव बोले झूठ।
मिलता ना सम्मान है; जब भी डाले फूठ।।1।।
सच्चे मन के भाव से; झूठ हमेशा त्याग।
मिथ्या तो संसार है; मानव अब तो जाग।।2।।
भूल गये मानव सभी; सत्य झूठ पहचान।
जीवन में ईमान से; श्रेष्ठ बनो इंसान।।3।।
झूठ शब्द के बोल के; मानव पाये प्यार।
मानव मिथ्या त्याग कर; जीवन कर साकार।।4।।
पलभर खुशियाँ आस में; झूठ बोलते लोग।
प्रिय कहते इंसान से; झूठ बढ़ा ही रोग।।5।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 431, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- संसार मिथ्या है या नहीं?"
एक टिप्पणी भेजें