क्रमाॅंक:- 432, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- माँ को चुंबन दे रहा
माँ को चुंबन दे रहा; माँ के प्यारा लाल।
नटखट बालक रूप है; चुंबन देता गाल।।1।।
चुंबन देता गाल पे; पल होता अनमोल।
सुंदर बालक रूप का; मीठे उनका बोल।।2।।
बालक वह नादान है; उसे कराती स्नान।
सुंदर से अहसास को; मात लगाती ध्यान।।3।।
अनुपम माँ का प्यार है; सभी दु:ख हर लेय।
मिला प्रेम के छाँव से; माता खुशियाँ देय।।4।।
करना माँ का मान तू; बंधन दिल से जोड़।
माँ सदैव रक्षा करें; दुख आये हर मोड़।।5।।
जिसे प्यार माँ का मिला; सदा रहे आनंद।
सभी चीज बेकार है; स्वर्गिक परमानंद।।6।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 432, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- माँ को चुंबन दे रहा "
एक टिप्पणी भेजें