क्रमाॅंक:- 441, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- मेरे जीवनसाथी
जीवन साथी हाथ को, चले थामकर आज।
इस सारे संसार में, है पत्नी पर नाज।।1।।
सुंदर इस संसार में, रिश्ता यह अनमोल।
हरपल रहना साथ में, समझो इसका मोल।।2।।
सुंदर रिश्ता प्रेम का, पति-पत्नी का प्यार।
अपने रिश्ते को प्रिये, करना सदा दुलार।।3।।
प्रेम करो दिल खोल के, करना दिल पे राज।
मीत बनी हो प्रीत का, लेकर फेरें आज।।4।।
बाबुल की लाडो चली; पिया संग ससुराल।
करने वो ससुराल को; सुख से सदा निहाल।।5।।
बनके राधा प्रियतमा, रहना पति के साथ।
दंपति के आदर्श हों,श्री सीता रघुनाथ।।6।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 441, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- मेरे जीवनसाथी "
एक टिप्पणी भेजें