क्रमाॅंक:- 446, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- प्रिय की कोशिश नाकाम,?
लेखन में उस्ताद था; लिखना चाहा छंद।
कोशिश के नाकाम से; चलता बुद्धि मंद।।1।।
दोहा रोला सोरठा; सुंदर लिखना एक।
मन के अच्छे भाव से; रचना लिखो अनेक।।2।।
सभी विधा लिखते रहो; सुंदर सभी विधान।
ज्ञान बुद्धि में साज लो; फिर होगी पहचान।।3।।
मन रहता बेचैन था; सदा सृजन को छंद।
कोशिश भी पूरी हुई; सदा मिला आनंद।।4।।
सृजन सदा सुंदर लिखो; चाहे लिखना एक।
मन के नित विश्वास से; लिखना छंद अनेक।।5।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 446, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- प्रिय की कोशिश नाकाम,?"
एक टिप्पणी भेजें