क्रमाॅंक:- 447, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- कवि हूँ कविता का
कागज कलम दवात से; कविता लिखता रोज।
तेज कलम की धार से; कवि कहलाते ओज।।1।।
अंर्तमन के भाव से; लिखने की है आस।
सुंदर लेखन साज के; सदा जगे विश्वास।।2।।
सुंदर कविता साज के; जग में करना नाम।
सृजन करो नित लेखनी; जगत बने पहचान।।3।।
लिखना कविता शांत से; कविता का है मोल।
मन के सुंदर भाव से; शब्द मिले अनमोल।।4।।
सदैव आलस त्याग दो; प्रिय निषाद कविराज।
मन से नित कविता लिखो; जगत करेगा नाज।।5।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 447, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- कवि हूँ कविता का"
एक टिप्पणी भेजें