क्रमाॅंक:- 453, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- सफलता की कुंजी
अंतर्मन की बात सुन; मन में रखना भाव।
प्रेम भाव को साज कर; सुंदर रखो स्वभाव।।1।।
मन से ईष्या त्याग कर; करना है शुभ काम।
मानव सुखमय काज से; जग में करना नाम।।2।।
नहीं करो आराम तुम; करो काम तुम बाँट।
छोटा बालक रूप में; करो मेहनत काट।।3।।
मंजिल मिलता काम से; चले सफलता राह।
मन के निश्छल भाव से; हरपल मिलता चाह।।4।।
प्रिय निषाद करना नहीं; काम कभी तू व्यर्थ।
कम दामों में काम कर; सुंदर देना अर्थ।।5।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 453, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- सफलता की कुंजी"
एक टिप्पणी भेजें