क्रमाॅंक:- 458, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- स्कूल चलें हम
पढ़ना-लिखना है हमें; सुंदर करना काज।।1।।
सुंदर जीवन साज के; नव जीवन संवार।
माँ शारद वरदान से; हमें मिला है प्यार।।2।।
सुंदर कपड़ा साज के; हमको जाना स्कूल।
मंदिर जैसा स्कूल है; शिक्षक वहाँ नकूल।।3।।
हमको मिलता स्कूल में; सुंदर सारे ज्ञान।
लिखो सदा इबादत से; हमें मिलेगा मान।।4।।
गुरुवर के आशीष से; मिलता हमको ज्ञान।
सुखमय जीवन साज लो; मिलता फिर सम्मान।।5।।
पढ़-लिखकर बनना हमें; शिक्षक और जवान।
हिंद देश के नाम को; सुंदर दो पहचान।।6।।
हमको जाना स्कूल है; पढ़ने हमको आज।
प्राप्त करें सफलता को; माँ-बाप करे नाज।।7।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 458, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- स्कूल चलें हम "
एक टिप्पणी भेजें