क्रमाॅंक:- 457, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- बरखा रानी आ गई
आई है कादंबिनी; करने को बरसात।।1।।
गाँव-गाँव के खेत में; भरा हुआ है नीर।
लेकर आई साथ में; तूफानों की पीर।।2।।
बरखा रानी आ गई; लेकर के खुशहाल।
गर्मी से राहत मिले; मानव हुए निहाल।।3।।
मेघ राग की रागिनी; खुशियों में संसार।
निस दिन वर्षा हो रही; बहता जल की धार।।4।।
रिमझिम सी बरसात से; बहे नदी में नीर।
राह हुए जलमग्न है; मानव रखना धीर।।5।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
0 Response to "क्रमाॅंक:- 457, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष दोहा छंद रचना- बरखा रानी आ गई "
एक टिप्पणी भेजें