क्रमाॅंक:- 517, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- शिव हैं मेरे

क्रमाॅंक:- 517, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- शिव हैं मेरे

भोले बाबा हे भंडारी सुंदर रूप तुम्हारा है।
जग में शिव-पार्वती का सुंदर जोड़ी प्यारा है।।

जग के पालनहारी हो विष को पीने वाला।
पार्वती के नाम को सदा ही जपने वाला।।

शिव भक्त चल पड़े हैं भोले बाबा के दरबार।
पवित्र सावन मास में शिव शंकर करते प्यार।। 

सुंदर पावन वास है शिव का बाबा धाम।
शिव के पावन प्यार से जग में फैला नाम।।

सुंदर कान में कंठ,गले में सर्प को देखो आज।
शिव भक्ति पर सदा हमको रहेगा नाज।।

त्रिशूल,डमरू धारी कहलाते विश्वनाथ।
सुंदर रूप पार्वती का बना शंभू रघुनाथ।।

देवों के महादेव हैं सब दुष्टों का काल।
नइय्या सबका पार लगाये ले रूप विकराल।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

0 Response to "क्रमाॅंक:- 517, सोनाखान, जिला-बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से कवि परमानंद निषाद"प्रिय" की विशेष छंद मुक्त रचना- शिव हैं मेरे"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article